कोडरमा: देश में दलितों के साथ अमानवीय व्यवहार के विरोध में 2 जुलाई को निकलेगा प्रतिवाद मार्च, साहू धर्मशाला में हुई बैठक
उतर प्रदेश के इटावा जिला के दादरपुर गांव में कथावाचकों के साथ जाति पूंछकर हुयी अमानवीय बर्बरता उड़ीसा में गौ तस्करी के शक में दलित व्यक्ति के साथ अमानवीय बर्बरता एवं बिहार में महिला नेत्री सारिका पासवान के साथ भी अमानवीय व्यवहार करने के खिलाफ साहू धर्मशाला झुमरी तिलैया में सामाजिक मंच कोडरमा की बैठक की गई.