हथुआ प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में दिनांक 21 जनवरी दिन (बुधवार) को “प्रशासन जनता के द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां आम जनता की समस्याओं का विधिपूर्वक और त्वरित निस्तारण किया जाएगा।