गोपालगंज: उत्पाद विभाग की टीम ने जिले में वाहन जांच के दौरान शराब के साथ चार तस्करों को किया गिरफ्तार
गोपालगंज जिले के विभिन्न जगहों से उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा वाहन जांच के दौरान शराब के साथ चार शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच के दौरान यह कार्रवाई की है। इसकी जानकारी उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे दी है।