सेंधवा: झोपली गांव: शराबी पति बना हैवान, पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला
झोपली गांव में शराबी पति बना हैवान, पत्नी की पीट-पीटकर हत्या सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र के झोपली गांव में शुक्रवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी। आरोप है कि शराब के नशे में धुत पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी।