डोमचांच: डोमचांच मैराथन में बनारस के रोहन कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया
डोमचांच में आयोजित भव्य मैराथन दौड़ में उत्तर प्रदेश के बनारस निवासी रोहन कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। रविवार को सुबह 7 बजे से प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे धावकों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।जीत के बाद रोहन कुमार ने बताया कि उन्होंने इससे पहले नेशनल स्तर पर चार बार प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है।