पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री सचिवालय में सीएम सम्राट चौधरी ने प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को मुख्यमंत्री सचिवालय में पंचायती राज, नगर विकास एवं आवास विभाग की प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शहरी विकास से जुड़ी योजनाओं, आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण, स्वच्छता, जलापूर्ति एवं आवास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।