कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS के निर्देश पर आज जिला प्रशासन की टीम ने ग्राम ककरवाया स्थित भैया होटल पर कार्यवाही की है।
राजस्व, आबकारी, खनिज, पुलिस और खाद्य विभाग के संयुक्त दल द्वारा यह छापामार कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई के दौरान होटल परिसर में शासकीय संपत्ति पर किए गए अतिक्रमण को प्रशासन ने मौके पर ही पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। यह होटल दारासिंह पुत्र बारेलाल परिहार द्वारा संचालित किया जा रहा था। संबंधित पर 25000 रुपए का अर्थ दंड अधिरोपित किया गया है।
जाँच के दौरान अवैध मदिरा के भंडारण की पुष्टि होने पर भारी मात्रा में शराब की पेटियाँ जप्त की गईं, साथ ही अवैध उत्खनन में लिप्त पाई गई जेसीबी, डंपर और ट्रॉली को भी मौके से जप्त कर आवश्यक कार्यवाही हेतु पुलिस थाने की अभिरक्षा में रखा गया है।
इसके अतिरिक्त, खाद्य विभाग की टीम द्वारा व्यावसायिक उपयोग में लिए जा रहे 6 घरेलू एलपीजी सिलेंडर जप्त कर किचिन एवं भोजन कक्ष को सील कर दिया गया है।
इन सभी गंभीर अनियमितताओं और अवैध गतिविधियों में संलिप्तता के चलते प्रशासन ने तत्काल होटल को सील कर दिया है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण और किसी भी प्रकार की गैर-कानूनी गतिविधियों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी तरह का सख्त अभियान जारी रहेगा।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
#shivpuri
67 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Jul 8, 2026