जहानाबाद: गुरुकुल हॉस्टल में दरिंदे गार्ड ने की बच्चे की निर्मम हत्या, नपुंसक कहकर चिढ़ाते थे बच्चे
जहानाबाद के गुरुकुल हॉस्टल में एक 5 वर्षीय मासूम खून से लथपथ मिला जिसका इलाज के दौरान मौत हो गई।उसके प्राइवेट पार्ट सहित शरीर के कई जगह पर कटा हुआ मिला। जिसके बाद शुक्रवार को मामले का उद्भेदन करते हुए एसपी अपराजित लोहान से जो बात कही वह इंसानियत को शर्मसार करने बाला था पुलिस ने बताया कि हॉस्टल के गार्ड मुकेश कुमार उर्फ सुदामा ने ही घटना को अंजाम दिया।