जयपुर: एसएमएस हॉस्पिटल नशे की लत का फ्री इलाज और परिवार की काउंसिलिंग के साथ नया कीर्तिमान रचने जा रहा है
Jaipur, Jaipur | Aug 24, 2026 जयपुर का सवाई मानसिंह हॉस्पिटल एक नया कीर्तिमान रचने को जा रहा है अस्पताल परिसर में एक नई आईपीडी फैसिलिटी शुरू की गई है जिसमें नशे की लत का इलाज फ्री में किया जाएगा नशे की सभी तरीके की लत को छुड़वाने के लिए 10 बेड की व्यवस्था की गई है आने वाले समय में इनकी संख्या को और बढ़ाया जा सकता है नेशनल ड्रग डिपेंडेंस ट्रीटमेंट सेंटर के अंतर्गत यह सेवाएं शुरू की गई है।