मछलीशहर: मछलीशहर में बिजली चोरी और नुकसान रोकने के सघन मेगा चेकिंग अभियान के दौरान 77 बड़े बकायेदारों के काटे गए कनेक्शन
मछलीशहर बिजली चोरी और नुकसान रोकने के लिए चलाये जा रहे सघन मेगा चेकिंग अभियान के दौरान 77 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। 9.63लाख रुपये की राजस्व वसूली की गई। अचानक विद्युत विभाग की छापेमारी से अवैध तरीके से विद्युत का उपयोग करने वालो में दिनभर हड़कम्प मचा रहा।