कुरसाकांटा: कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के डहुवाबाड़ी में पिकअप चालक का शव जलकुंभी में मिला, परिवार में मचा कोहराम
कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के डहुवाबाड़ी वार्ड संख्या 13 में शुक्रवार की शाम से गायब युवक का शव जलकुंभी में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची कुर्साकांटा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया है वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।