कुरसाकांटा: प्रखंड क्षेत्र के कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी, पदाधिकारियों ने किया निरीक्षण
तीन-चार दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश और नेपाल से छोड़े जाने वाले पानी से कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वही कुर्साकांटा अंचलाधिकारी आलोक कुमार के साथ सहायक पदाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का अवलोकन किया साथ ही प्लास्टिक का भी वितरण किया।