गुजरात में नहाने गए मंगले की बेरी निवासी युवक समेत राजस्थान के 4 युवकों की डूबने से मौ'त
गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले के वधवान के नागरा गांव में उमैया नदी में नहाने के दौरान राजस्थान के चार युवकों की डूबने से मौ'त हो गई। मृ'तकों में मंगले की बेरी, बाड़मेर निवासी 21 वर्षीय मोहनलाल पुत्र वेनाराम चौधरी भी शामिल है। हादसा 7 अगस्त को हुआ। जानकारी के अनुसार पांच दोस्त मोरबी से नागरा में नहाने पहुंचे थे। इसके बाद उनका सोमनाथ दर्शन के लिए जाने का प्लान था। नहाने के दौरान चार युवक गहरे पानी में चले गए और डूब गए, जबकि उनका एक दोस्त किनारे पर कपड़े धोने के लिए रुका हुआ था।स्थानीय ग्रामीण और तैराक मौके पर पहुंचे। तलाश के बाद चारों युवकों के श'व नदी से बाहर निकाले गए। मृ'तकों की पहचान मोहनलाल चौधरी (21) मंगले की बेरी, जीवाराम चौधरी (26) निवासी जालोर, रमेशकुमार चौधरी (21) निवासी जालोर और फुसाराम चौधरी (20) निवासी फलोदी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार नदी में बारिश के पानी से बने गहरे गड्ढों और चिपचिपी मिट्टी के कारण हा'दसा होने की आशंका है। चारों श'वों को पोस्टमॉर्टम के लिए सुरेंद्रनगर के गांधी अस्पताल में रखवाया गया है। पोस्टमॉर्टम कर श'व परिजनों को सुपुर्द किये। बताया गया कि मोहनलाल की शादी महज चार महीने पहले हुई थी।
Gudha Malani, Barmer | Aug 10, 2026