अशोक नगर: सेवा को मिला सम्मान,खाईखेड़ा में विधायक हरिबाबू राय ने सेवानिवृत्त कर्मचारी निसार अहमद अंसारी का किया सम्मान
अशोकनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खाईखेड़ा में आयोजित सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह में रविवार को दोपहर 3 बजे विधायक इंजी. हरिबाबू राय ने सेवानिवृत्त निसार अहमद अंसारी का शॉल-श्रीफल एवं सम्मान के साथ अभिनंदन किया। विधायक ने उनके लंबे, समर्पित और सेवा-भाव से परिपूर्ण कार्यकाल की सराहना करते हुए स्वस्थ, सुखमय और सम्मानपूर्ण जीवन की शुभकामनाएं दीं।