जमुई: गिद्धेश्वर जंगल में अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो युवक हुए घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Mar 12, 2024 ख़ैरा - गढ़ी मुख्य मार्ग पर गिद्धेश्वर जंगल में सोमवार की रात अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो युवक बुरी तरह घायल हो गया। जिसे परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।घायलों की पहचान गढ़ी थाना क्षेत्र के भदवाडीह गांव निवासी सुरेंद्र यादव और सुअरकोड़ गांव निवासी रविन्द्र यादव के रूप में हुई है। फिलहाल एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।