जमुई: यूनियन बैंक से रुपए निकाल कर जा रहे वृद्ध से रुपए छिनने वाले बदमाश का फोटो सीसीटीवी में कैद
Jamui, Jamui | Mar 11, 2024 कचहरी चौक स्थित यूनियन बैंक से रुपए निकाल कर लौट रहे वृद्ध से 50 हजार रुपए छिनने के मामले में बदमाश का फोटो बैंक में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। जिसमें साफ देखा जा सकता है की वृद्ध के पीछे लाइन में खड़े ब्लू रंग के टी शर्ट में युवक द्वारा वृद्ध का 50 हजार रुपए लेने की कोशिश कर रहा है। सीसीटीवी के आधार पर टाउन थाने के पुलिस बदमाश की पहचान करने में जुट गई।