जमुई: सिकेरिया से लापता दो भाई 8 घंटे बाद दाबिल से बरामद
Jamui, Jamui | Mar 11, 2024 टाउन थाना क्षेत्र के सिकेरिया गांव से सोमवार की सुबह से लापता दो सगे भाई को दाबिल गांव से बरामद कर लिया गया। दोनों की पहचान सिकेरिया गांव निवासी संजय मिश्रा का 9 वर्षीय नाती शौर्य दुबे तथा 7 वर्षीय संस्कार दुबे के रूप में की गई है। बताया जाता है कि दोनों सोमवार के सुबह साइकिल पर सवार होकर जमुई के लिए निकला था। लेकिन दोनो संदिग्ध परिस्थिति में गायब हो गया।