जमुई: रजा नगर में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ने 8 कन्याओं को सामूहिक रूप से विदाई सामग्री का किया वितरण
Jamui, Jamui | Mar 11, 2024 शहर के रजा नगर मोहल्ले में सोमवार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह के द्वारा आशा पायल फाउंडेशन के नेतृत्व में आठ कन्याओं को सामूहिक रूप से विदाई सामग्री का वितरण किया गया। इस मौके पर सुमित कुमार सिंह ने कहा कि जरूरतमंदों के बीच विदाई सामग्री का वितरण करना अपने आप में एक बड़ी बात है। वही इस कार्यक्रम में कई बुद्धिजीवी शामिल हुए।