बड़हिया: बड़हिया पुलिस ने रंगदारी और फायरिंग मामले में टीटू धमाका गिरोह के 2 अपराधियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने श्री कृष्ण चौक बड़हिया से बड़हिया थाना कांड संख्या कांड संख्या 100/26 मामले में टीटू धमाका गिरोह के 2 अपराध कर्मियों को गिरफ्तार कर सोमवार अपराह्न 3 बजे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है. पुलिस के मुताबिक मामले में जैतपुर गांव के रहने वाले बबन सिंह के पुत्र अनमोल कुमार उर्फ खतरी तथा रंजय सिंह के पुत्र छोटू कुमार उर्फ मिया को गिरफ्तार किया गया है.