रुद्रप्रयाग में कांग्रेस का विशाल मशाल जुलूस!!
रुद्रप्रयाग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विशाल मशाल जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। रुद्रा कॉम्प्लेक्स से शुरू हुआ जुलूस मुख्य बाजार होते हुए पेट्रोल पंप तक पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी एवं अन्य कांग्रेस नेताओं के समर्थन में आवाज़ उठाई, साथ ही छात्रों, युवाओं और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया।
जुलूस के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की मांग की गई। बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग कार्यक्रम में शामिल रहे।
#Rudraprayag #Congress #MashalJulus #Uttarakhand #RahulGandhi #Students #Youth #Protest