सेन्हा: चुरकु में विद्युत विभाग की छापेमारी, सेन्हा थाने में तीन पर मामला दर्ज, ₹34,753 का राजस्व नुकसान
लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत चुरकु ग्राम में विद्युत ऊर्जा की चोरी कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने के मामले में लोहरदगा विद्युत विभाग की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है। रविवार शाम लगभग 3:15 बजे गठित विशेष टीम ने छापेमारी अभियान चलाकर तीन लोगों के विरुद्ध सेन्हा थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।