सेन्हा: सेन्हा बक्सीडीपा में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक व मिस्त्री गंभीर रूप से घायल, सेन्हा पुलिस कर रही जांच
सेन्हा थाना क्षेत्र के बक्सीडीपा गांव में शुक्रवार शाम करीब 6:00 बजे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक युवक और एक वाहन मिस्त्री शामिल हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को टोटो के जरिए सदर अस्पताल, लोहरदगा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।