सेन्हा: सेन्हा प्रखंड की जिला परिषद सदस्य राधा तिर्की को मिली बड़ी जिम्मेदारी, JMM ने बनाया लोहरदगा जिला महिला मोर्चा का अध्यक्ष
JMM के केंद्रीय नेतृत्व ने सेन्हा प्रखंड की जिला परिषद सदस्य और पार्टी की सक्रिय नेत्री राधा तिर्की को गुरुवार शाम 4:30 बजे लोहरदगा जिला महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस निर्णय के बाद जिलेभर के पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।