चान्दन: ललमटिया गांव में घरेलू कलह के चलते पति और सास-ससुर ने महिला के साथ की मारपीट
Chanan, Banka | May 10, 2026 ललमटिया गांव में रविवार सुबह घरेलु कलह को लेकर पति एवं सास- ससुर ने रजली देवी के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी महिला का इलाज सुबह करीब दस बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में कराया गया। घटना को लेकर पीड़िता ने अपने पति डब्लू यादव एवं सास- ससुर पर मारपीट का आरोप लगाकर कटोरिया थाने में शिकायत की है।