डुमरा: सीतामढ़ी: ललित आश्रम में कांग्रेस ने 'सृजन साथी' अभियान शुरू किया, आश्रम में हुई अहम बैठक
सीतामढ़ी में कांग्रेस पार्टी द्वारा “सृजन साथी” अभियान की औपचारिक शुरुआत कर दी गई। इसको लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय, ललित आश्रम में जिला अध्यक्ष अमित कुमार तुलना के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश पर्यवेक्षक समीक्षा कुमारी भी विशेष रूप से मौजूद रहीं।