शाहजहांपुर। स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मुमुक्षु आश्रम की लगभग 222 करोड़ रुपये मूल्य की भूसंपत्तियां स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के नाम दान कर दीं। यह रजिस्ट्री बुधवार शाम सदर सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में विधिवत संपन्न हुई।