निवाली: सिलावद पुलिस ने एक सप्ताह में गुमशुदा नाबालिग बालिका को ढूंढकर परिजनों को सौंपा
बड़वानी पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के दिशा निर्देश में जिले में ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम-अपह्रत बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में सिलावद पुलिस द्वारा तत्परता एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए सूचना प्राप्ति के एक सप्ताह के भीतर गुम अपह्रत नाबालिग बालिका को ढूंढ कर सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।