भिंड नगर: वीरेंद्र नगर में बिजली कटौती से भड़के लोग, नगर पालिका के सामने किया चक्का जाम, एसडीएम ने दी समझाइश
भिंड शहर में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर वीरेंद्र नगर क्षेत्र के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित नागरिकों ने बुधवार देर रात नगर पालिका के सामने चक्का जाम कर दिया, जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।घटना की सूचना मिलते ही अखिलेश शर्मा और सिटी कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया।