पोहरी: पोहरी के ग्राम मोहरा में CEO ऑफिसर सिंह गुर्जर ने लगाई चौपाल, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
Pohri, Shivpuri | May 29, 2026 कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पोहरी आफीसर सिंह गुर्जर ने शुक्रवार को ग्राम मोहरा का भ्रमण कर पेयजल, आवास एवं अन्य विकास कार्यों की जमीनी स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान आदिवासी बस्ती में शुक्रवार दोपहर 3 बजे चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं तथा उनके निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।