टेढ़ागाछ के कजलेटा गांव में भीषण अगलगी, दो घर राख
किशनगंज के टेढ़ागाछ प्रखंड के कजलेटा गांव में शनिवार रात भीषण आग लगने से दो परिवारों के घर जलकर राख हो गए। अनाज, कपड़े, फर्नीचर, बर्तन और जरूरी दस्तावेज सहित लाखों की संपत्ति नष्ट हो गई। अग्निशमन टीम ने आग पर काबू पाया। प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है तथा जांच के बाद सरकारी सहायता देने की बात कही है।