टेढ़ागाछ पुलिस ने 215 बोतल नेपाली शराब जब्त, तस्कर फरार
टेढ़ागाछ पुलिस ने गुप्त सूचना पर रामपुर चौक के पास नाका जांच के दौरान 215 बोतल नेपाली शराब जब्त की। पुलिस को देखकर बाइक सवार तस्कर बोरा फेंककर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। बरामद शराब में 120 बोतल रेशम लीची और 95 बोतल फाइटर ब्रांड शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Bahadurganj, Kishanganj | Jul 26, 2026