अररिया जिलाधिकारी ने पंचायत विकास दिवस पर सुनी जनसमस्याएं, पंचायत के विकास कार्यों में जनसहभागिता बढ़ाने का दिया संदेश
माह के अंतिम रविवार को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत विकास दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस क्रम में जिलाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन ने जिले के भरगामा प्रखंड के सिरसिया कला पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर पंचायत प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों के साथ विकास योजनाओं की प्रगति एवं भावी कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक के दौरान पंचायत के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर ई-ग्राम स्वराज एवं ई-पंचायत पोर्टल के माध्यम से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही वर्तमान में संचालित योजनाओं पर हुए व्यय, उनकी प्रगति तथा आगामी विकास योजनाओं की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप नई योजनाओं को शामिल करने पर भी सहमति बनी। जिलाधिकारी ने पंचायतों के समग्र एवं सतत विकास के लिए उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी