निर्दलीय विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने भाजपा प्रत्याशी सीपी जोशी की टेंशन बढ़ा दी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं से चर्चा की जाएगी। यदि कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव लड़ने को कहेंगे तो उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए निश्चित ही बतौर निर्दलीय चुनाव मैदान में ताल ठोकेंगे।