चित्तौड़गढ़: पूर्व मंत्री राजवी ने सर्किट हाउस में जनसुनवाई कर समस्याओं का कराया निराकरण, 2 दिन के प्रवास के बाद जयपुर रवाना
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री नरपत सिंह राजवी 2 दिन के प्रवास के बाद आज जयपुर प्रस्थान कर गए। अपने प्रवास के दौरान राजवी ने सर्किट हाउस में जनसुनवाई कर समस्याओं का निराकरण कराया।भाजपा नगर महामंत्री एवं पार्षद छोटूसिंह शेखावत ने बताया कि 12 मार्च को राजवी ने निम्बाहेडा मे किसान सम्मेलन में भाग लिया एवं सर्किट हाउस मे कार्यकर्ताओं की बैठक ली।