चित्तौड़गढ़: कांग्रेस द्वारा आंजना को प्रत्याशी घोषित किए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर आतिशबाजी कर बांटी मिठाइया
लोकसभा क्षेत्र से उदयलाल आंजना को कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी बनाए जाने पर पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत के नेतृत्व में कलेक्ट्री चौराहे पर आतिशबाजी कर मिठाई बांट जश्न मनाया गया। जिला अध्यक्ष भेरुलाल चौधरी, सभापति संदीप शर्मा, उप सभापति कैलाश पंवार, ग्रामीण अध्यक्ष विक्रम जाट की मोजुदगी में कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पक्ष में जमकर नारेबाजी की।