गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया कॉलेज में ABVP के तत्वाधान में दो दिवसीय खेल महोत्सव का शुभारंभ किया गया
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के “खेलो भारत” अभियान के तहत गया कॉलेज परिसर में 6 मई से दो दिवसीय खेल महोत्सव शुरू हुआ। पहले दिन पुरुष और महिला वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।पुरुष वर्ग में 5 टीमों ने भाग लिया, जबकि महिला वर्ग में किलकारी गर्ल्स और जीबीएम कॉलेज के बीच मुकाबला हुआ।