सागर नगर: सागर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 35 पुलिसकर्मियों के हुए तबादले
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शहवाल ने मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 35 पुलिसकर्मियों के तबादले कर दिए। जारी सूची में 2 एएसआई, 3 प्रधान आरक्षक और 28 आरक्षक शामिल हैं, जिन्हें जिले के विभिन्न थानों में नई पदस्थापना दी गई है। गौरतलब है कि दो दिन पहले भी 7 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया था।