➡️ कृषि विकास अधिकारी बीना द्वारा दल बनाकर कीटनाशक दुकानों का निरीक्षण किया गया
कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखंड बीना द्वारा दल बनाकर कीटनाशक दुकानों का निरीक्षण किया गया जिसमें बीना में मे. दुबे ट्रेडर्स, मे. सुनील ट्रेडर्स, पूजा ट्रेडर्स तथा भानगढ़ में पटेल ब्रदर्स, श्री श्याम कृषि सेवा केंद्र, अजय ट्रेडर्स एवं अमित ट्रेडर्स आदि दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में जो अनियमितताएं पाई गई उन्हें दुरुस्त कराने के लिए फर्म संचालकों को नोटिस दिया गया। कीटनाशकों के सैंपल भी लिए गए। नोटिस का जवाब 3 दिवस में मांगा गया है। जवाब संतुष्टि पूर्वक नहीं होने पर फर्म संचालकों पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। साथ ही टीम द्वारा मूंग उपार्जन केंद्र एवं बिहारना वेयर हाउस स्थित खाद गोदाम का निरीक्षण किया गया खाद के सैंपल लिए गए। ग्राम बेलई में श्री हरिशंकर दुबे जी के ऑर्गेनिक फार्मिंग यूनिट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण टीम में श्री अवधेश राय, SADO बीना, श्री दीपेश मोघे, उर्वरक निरीक्षक बीना, अभिषेक कौशिक कृषि विस्तार अधिकारी एवं सचिन चतुर्वेदी उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar