घाघरा: चैत नवरात्रि: हपामुनी मंदिर सहित कई मंदिरों और घरों में हुई कलश स्थापना, भक्तिमय माहौल
Ghaghra, Gumla | Mar 30, 2025 चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ के अवसर पर हपामुनी मंदिर सहित कई मंदिरों और घरों में श्रद्धालु भक्तों द्वारा विधिवत कलश स्थापना की गई। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला, जहां मां दुर्गा की आराधना के लिए श्रद्धालुजन एकत्र हुए। मंदिर में आयोजित इस विशेष अनुष्ठान में पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना कर नौ दिवसीय पूजा का शुभारंभ किया।