घाघरा: ईद पर्व पर घागरा प्रखंड के कई गांवों में मस्जिदों और ईदगाहों में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने नमाज अदा की, पर्व मनाया
Ghaghra, Gumla | Mar 31, 2025 घाघरा प्रखंड के पतागाई, कोटामाटी और पुटो गांव सहित अन्य गांव में ईद-उल-फितर का पर्व मनाया गया। मुस्लिम धर्मावलंबियों ने मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा कर देश और समाज की खुशहाली की दुआ मांगी। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में श्रद्धालु उमड़े।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और सौहार्द का संदेश दिया।