घाघरा: नवडीहा में केंद्रीय सरहुल पूजा को लेकर आदिवासी उत्थान कल्याण समिति ने शोभा यात्रा निकाली
Ghaghra, Gumla | Apr 1, 2025 घागरा प्रखंड के नवडीहा में आदिवासी उत्थान कल्याण समिति द्वारा सरहुल पूजा पर शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा की शुरुआत नवडीहा सरना स्थल पर पहान पूजार द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कराई गई। साथ ही पंचायत क्षेत्र से आए खोड़हा दल पारंपरिक वेशभूषा में सुशोभित होकर शोभायात्रा में शामिल हुए। जो नवडीहा मुख्य पथ होते हुए करंजटोली स्थित देशवाली स्थल तक पहुंचे ।