मांट: ओवरलोडिंग पर एसडीएम मांट की बड़ी कार्रवाई, ईंट से भरे चार ट्रैक्टर पकड़े गए
Mat, Mathura | Oct 31, 2025 मांट एसडीएम रितु सिरोही एक बार फिर ओवरलोडिंग के खिलाफ सख्त नजर आ रही हैं, असल में आज सुबह 10 बजे करीब एसडीएम, तहसीलदार व अन्य अधिकारी सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर रन फ़ॉर यूनिटी के तहत रैली निकाल रहे थे,इसी दौरान उन्होंने मांट कस्बा में जावरा रोड पर एक ट्रैक्टर को तेजी से निकलता देखा तो तत्काल उन्होंने एक नायब तहसीलदार को ओवरलोड ट्रैक्टर पकड़ने को लगा दिया।