पाली-रूपापुर मुख्य मार्ग स्थित नक्खासा चौराहे के पास सड़क किनारे खुलेआम शराब पीने का एक वीडियो शुक्रवार रात को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वीडियो सामने आने के बाद सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने पर प्रतिबंध के नियम महज कागजी साबित होते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे का है, जिसमें कुछ लोग खुलेआम सड़क किनारे शराब पी रहे हैं।