भभुआ: भभुआ सब्जी मंडी स्थित मछली मंडी से शिक्षिका के गले से सोने का चैन छीना, पुलिस ने तीन को लिया हिरासत
Bhabua, Kaimur | Apr 5, 2026 भभुआ सब्जी मंडी स्थित मछली मंडी से शिक्षिका के गले से सोने का चैन छीन लिया। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। रविवार को 11 बजे भभुआ थाना पहुंची भभुआ वार्ड 13 पोस्ट ऑफिस गली निवासी कमलेश कुमार की पत्नी पूनम कुमारी ने कहा कि मैं एक शिक्षिका हूं। आज भभुआ सब्जी मंडी रोड स्थित मछली मंडी में मछली खरीदने के लिए दौरान मेरे साथ यह घटना हुई है।