गंगरार: गंगरार टोल के पास अवैध नीम लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा गया
कपासन क्षेत्रीय वन अधिकारी की टीम ने गंगरार टोल प्लाजा के पास कार्रवाई करते हुए नीम की गीली लकड़ी से भरे 12 टायर ट्रक को पकड़ा। उपवन संरक्षक राहुल झाझरिया के निर्देश पर सुरेश चंद्र चौधरी के नेतृत्व में 5 मई की रात करीब 8 बजे ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। जांच में ट्रक में नीम की अवैध लकड़ी भरी मिली।