मड़ियाहू: पाली गांव में ड्रग्स बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़, पिता और दो बेटों को गिरफ्तार, बरामद हुए लगभग ₹1 करोड़ के ड्रग्स
जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र के पाली गांव में पुलिस ने ड्रग्स बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़ किया है. मौके से लगभग एक करोड़ रुपए के ड्रग्स बनाने वाले सामान, नगदी व कार बरामद हुई है. पुलिस के द्वारा प्रेस नोट जारी करते हुए बताया गया कि मुखबिर की सूचना पर पाली गाँव में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान घर के अंदर ड्रग्स बनाने की प्रक्रिया चल रही थी.