मुगलसराय: हिनौली में एसडीएम की चौपाल, ग्रामीणों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए दिए निर्देश
मुगलसराय के ग्राम हिनौली में आज रविवार दोपहर 02 बजे को उपजिलाधिकारी एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद सरकारी भूमि से जुड़े विवादित स्थलों का निरीक्षण कर अवैध कब्जे पर कार्रवाई की बात कही।