गाज़ियाबाद: आदर्श आचार संहिता का पालन करने के लिए घंटाघर पर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
गाजियाबाद में 26 अप्रैल यानी कल मतदान है, ऐसे में आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला है। डीसीपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए पुलिस अलर्ट मोड पर है और लगातार जगह-जगह फ्लैग मार्च निकालते होते हुए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।