गाज़ियाबाद: राजनगर स्थित गौर मॉल के बाहर 'संगीतमय शाम- लोकतंत्र के नाम' कार्यक्रम का हुआ आयोजन, CDO भी रहे मौजूद
लोकतंत्र का महापर्व यानी मतदान दिवस पर प्रत्येक मतदाता को उसकी जिम्मेदारी का एहसास कराने के उद्देश्य से गुरुवार देर शाम को राजनगर स्थित गौर मॉल के बाहर लाइव बैंड की सुरीली धुनों और उभरते हुए कलाकारों के साथ मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल के नेतृत्व में "संगीतमय शाम- लोकतंत्र के नाम" स्वीप टीम के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।