किशनगंज: दुकान का ताला तोड़कर साढ़े चार लाख के कपड़े की चोरी
जानकारी बुधवार सुबह 11 बजे मिली नाहरगढ़ कस्बे में देर रात चोरों ने बस स्टैंड स्थित वन नाके के सामने एक कपड़े की दुकान का ताला तोड़कर करीब साढ़े चार लाख रुपए के कपड़े चोरी कर लिए। पीड़ित दुकानदार ख्यावदा निवासी ललित नागर के अनुसार चोर तीन गांठों सहित आलमारियों में रखे कीमती कपड़े भी ले गए। मंगलवार सुबह घटना का पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।